Haryana : हरियाणा मे कल से होगा मौसम मे बदलाव, बारिश होने की भी संभावना , AQI में भी आएगा सुधार

 
Haryana : हरियाणा में दीपावली के त्योहार से पहले मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। कल से मौसम मे बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बदलाव के साथ कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 10 नवंबर को कुछ जगह बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। 11 नवंबर से मौसम खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है।

हरियाणा के शहरों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब प्रशासन ने सड़कों पर मशीनों के जरिए छिड़काव शुरू करवा दिया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अगले 2 दिन मौसम आमतौर खुश्क रहने की संभावना है। 

AQI में सुधार आएगा

प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं, जहां की हवा ज्यादा खराब की श्रेणी में हैं। वहीं 9 नवंबर की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग अभी प्रदेश के जिलों में कम हुआ है, जहां 2 दिन पहले 8 जिलों में स्मॉग के चलते हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी। 

हरियाणा में एयर क्वालिटी इंडेस (AQI) काफी खराब है। अभी हिसार और फतेहाबाद की हवा साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की गंभीर स्थिति बनी हुई है। 

ऐसा रहा हाल

शाम के चलते स्मॉग के चलते आंखों में जलन होती रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 नवंबर की रात या 10 नवंबर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण, रात के 9 बजे के बाद गरज और हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।

हिसार में AQI 403 तो फतेहाबाद का AQI 421 तक पहुंच गया है। हिसार में मंगलवार दिन में धूप खिली, लेकिन स्मॉग ज्यादा कम नहीं हुआ।