Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी की मार, पारा 41 डिग्री के पार, इन जिलों में  हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी 

 

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी निरंतर बढ़ती ही जा रही है। अप्रैल के मिड में ही गर्मी इतनी बढ़ रही है तो जून जुलाई में गर्मी की मार और सताएगी। 

हरियाणा में गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि मेवात में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी के चलते मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी जारी की है। साथ ही सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल के साथ दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में भी हीट वेव के आसार हैं।

हरियाणा में 16 और 17 अप्रैल को लोगों को राहत रहेगी। मौसम विभाग ने इन दो दिन सामान्य मौसम रहने के आसार जताए हैं। 18 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी।