Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

 
 Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज 15 जनवरी से 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

इन 12 जिलों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। वहीं सुबह और रात के समय इन जिलों में घनी धुंध छा सकती है। बादल छाए रहने से 15 से 18 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है।


बुधवार सुबह 15 जिलों सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, भिवानी, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में घनी धुंध छाई रही, जो सुबह 11 बजे के बाद भी बरकरार है। वहीं कुछ जिलों में घने बादल छाए हुए है।


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बीच-बीच में बदलाव से इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल और अलसुबह धुंध भी संभावित है। इसके अलावा 15 जनवरी व 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है।