Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण हीटवेव का कहर, 15 जिलों में रेड अलर्ट, जानें-कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पूरा प्रदेश हीटवेव  लू की चपेट में है। प्रचंड गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
 

Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पूरा प्रदेश हीटवेव  लू की चपेट में है। प्रचंड गर्मी ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणावासियों को जल्द इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया पिछले एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम असामान्य और प्रतिकूल बना हुआ है सम्पूर्ण इलाके भीषण गर्मी और आग उगलने वाली गंभीर हीट वेव अपने प्रचण्ड तेवरों को अख्तियार किए हुए जों दिन-प्रतिदिन और अधिक शक्तिशाली हो कर सम्पूर्ण इलाके पर तांडव मचा रही है। 

सुबह से शाम तक आसमान से आग बरस रही है और लगातार पश्चिमी मरूस्थलीय उष्ण और तीक्ष्ण गर्म हवाएं चलने से और बीच बीच में हल्की दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली हवाएं चलने से हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहे हैं। जिसकी वजह से उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।  आने वाले एक सप्ताह में इस भीषण आग उगलने वाली गर्मी गंभीर हीट वेव उष्ण रात्रि का दौर और अधिक प्रचण्ड होने की संभावना बन रही है दिन और रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना बन रही है।

भीषण आग उगलने वाली गर्मी से सम्पूर्ण इलाके में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव लू ने रातों और दिन का चैन छीन लिया है।

 जिसकी वजह से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद, पलवल झज्जर रोहतक सोनीपत जिलों पर भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भीषण गर्मी और गंभीर हीट वेव व उष्ण रात्रि का रेड अलर्ट जबकि पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल और पानीपत जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रही है। बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से 47.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।