Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस वक्त सरसों और गेंहू की फसल का कटाई का सीजन चल रहा है।
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में इस वक्त सरसों और गेंहू की फसल का कटाई का सीजन चल रहा है। इसी बीच खराब मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आंशिक बादल भी संभावित है. इस दौरान 3 अप्रैल की रात को हवाएं के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है. 

इसी के साथ 4 और 5 अप्रैल को आंशिक बादल जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं तापमान इसके बावजूद थोड़ा बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री तक रहेगा.

हरियाणा के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी
इसके बाद से 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. वहीं बता दें कि मौसम विभाग हरियाणा के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 

हरियाणा में 2 दिन तक पंचकूला, अंबाला, यमुनागर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बादलों के गरजे के साथ बारिश ते आसार है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेगी.