Haryana Weather Alert: हरियाणा के 18 जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट, देखें मौसम जानकारी

हरियाणा के कई जिलों में अब मौसम बदलने वाला है। कल रात से मौसम में बदलाव की संभावना है।
 

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अब मौसम बदलने वाला है। कल रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने प्रदेश के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, पानीपत, सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में बारिश और गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 तारीख की रात से ही मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा।