Haryana Weather Alert:  हरियाणा के 8 जिलों में आंधी का अलर्ट, झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज 

हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब जल्द ही इस गर्मी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
 

Haryana Weather Alert:  हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब जल्द ही इस गर्मी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच IMD ने हरियाणा के 8 जिलों में  आंधी का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वालें जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। 


यहां दोपहर बाद मौसम करवट लेगा। इस दौरान 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबादी भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन दक्षिणी पंजाब के आसपास बनेगा। 

इसके चलते 19-21 जून के दौरान हरियाणा के उत्तरी जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो कुछ इलाकों में बारिश होगी, और कहीं पर गर्मी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 20 जून से अधिकांश जिलो में प्री मानसून की बारिश हो सकती है।