Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
 

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वकालिक अनुमान के मुताबिक सिरसा, हिसार, दादरी, भिवानी, सोनीपत समेत कई जगहों पर मौसम में बदलाव आया है।

 

तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :01/06/2024 13:56:2) चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद,  में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी के अनुसार

इस दौरान दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

परंतु एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 1 व 2 जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित।