Haryana Weather Alert: हरियाणा में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, आज पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून

हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के इलाके के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद जैसे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिला सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मानसून चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। इसके बाद लगातार 4-5 दिनों तक यहां पर बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के कई इलाकों के में भारी बारिश हुई। 


बारिश से जहां एकतरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इसके कारण निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बहादुरगढ़ के झज्जर रोड, झील वाला मोहल्ला, छोटू राम नगर और देव नगर की गलियों में पानी भर गया। गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।