Haryana News: हरियाणा में प्रेमी संग भागी जवान पत्नी, पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

 

Haryana News: हरियाणा के करनाल में पत्नी के घर से भाग जाने पर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। लेकिन यहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। 


जानकारी के मुताबिक ये घटना गांव रसूलपुर की है।  परिजनों ने बताया कि रवि की शादी 11 साल पहले पिंकी नाम की महिला से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए। शुरूआत में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। 1 साल पहले पिंकी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह लौट आई। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। 

बीते बुधवार को पिंकी ने कहा कि उसे एक मीटिंग में जाना है। लेकिन वह गाड़ी में बैठकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिंकी अपने बड़े बेटे को भी अपने साथ लेकर गई थी और वह वापस नहीं लौटी। इससे परेशान होकर रवि ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। कई देर बाद दरवाजा न खोलने पर परिजनों को शक हुआ। 


उन्होनें दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो रवि फंदे पर लटका हुआ था। उन्होनें उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। कल्पना चावला अस्पताल में रवि की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। यहां PGI में उसका इलाज चल रहा है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।