Haryana News: हरियाणा की नहर में मिली दो लाशें, माँ व डेढ़ वर्ष की बच्ची के शरीर पर नहीं कोई निशान, जानिए पूरा मामला 
 

हरियाणा में रोहतक की एक नहर में दो लाशें मिली हैं।
 

Haryana News: हरियाणा में रोहतक की एक नहर में दो लाशें मिली हैं। जो एक महिला और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की है।  यह  नहर गांव बालंद के पास से होकर गुजरती है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि ये मां-बेटी हैं। लेकिन अभी जांच जारी है। 

 दोनों के शव नहर में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों लाशों के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। जैसे ही 

सूचना मिली पुलिस ने दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। 

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है, जो सूट-सलवार पहने हुए है। वहीं बच्ची की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है।

शरीर पर नहीं हैं  चोट के निशान

 दोनों के शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। जिससे यह पता लग सके कि उनकी मौत किस कारण से हुई।

 फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है और आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी है। 

मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा।

पुलिस जांच जारी 

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी देशराज सिंह ने कहा कि बालंद गांव के पास दो शव मिले हैं। देखने में तो दोनों मां-बेटी लग रही हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है। 

दोनों की पहचान भी नहीं हो पाई है। इसके लिए शवों को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है और उनकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।