Haryana News: हरियाणा में  तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौके पर मौत, चालक फरार 

हरियाणा में पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां गांव नौल्था के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
 

Haryana News: हरियाणा में पानीपत-रोहतक नेशनल हाइवे  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां गांव नौल्था के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार चाचा- भतीजे की मौत हो गयी। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मगर यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सोनू और विकास के रूप में हुई है। दोनों सींक गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि दोनों सगे चाचा-भतीजा थे। चाचा सोनू की उम्र 40 साल थी। 

भतीजा विकास करीब 26 साल का था। दोनों पानीपत किसी काम से आए थे। यहां से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव नौल्था के पास गलत साइड से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर सहित फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने  रास्ते से उसका ट्रैक्टर जब्त किया, मगर वहां चालक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।