Haryana News: हरियाणा में रिटायर कर्मी का बनाया न्यूड VIDEO, ब्लैकमेल कर ठगे लाखों रुपए

हरियाणा के सोनीपत में एक बुर्जुग व्यक्ति को व्हाट्सप्प पर काल उठाया भारी पड़ गया। इस दौरान एक महिला ने बुर्जुग का न्यूड वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर उससे लाखों रूपए ठग लिए। जिसके बाद अब व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
 

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में एक बुर्जुग व्यक्ति को व्हाट्सप्प पर काल उठाया भारी पड़ गया। इस दौरान एक महिला ने बुर्जुग का न्यूड वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर उससे लाखों रूपए ठग लिए। जिसके बाद अब व्यक्ति ने सिविल लाइन थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित रमेश कुमार सेल टैक्स विभाग से रिटायर हैं। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि  12 मई की शाम उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आयी थी। जब उन्होनें कॉल रिसीव की तो दूसरी तरफ एक महिला नग्न अवस्था में आकर बात करने लगी। उसी समय महिला ने स्क्रीन रिकॉर्ड कर ली। महिला का फोन कटने के तुरंत बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। अगले दिन एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को CBI से SP दिल्ली गौरव मल्होत्रा बताया। इसके साथ ही उसने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। 

इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से बात करने के लिए कहा। जब पीड़ित ने उससे बात की तो उसने उसने 15 मिनट के अंदर 41 हजार रुपए डालने को कहा। इसके बाद रमेश अलग -अलग खतों में कुल 1 लाख 63 हजार रुपए भेजे। लेकिन आरोपियों की डिमांड खत्म नहीं हुई। जिसके बाद अब पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सोनीपत में थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।