Haryana News : हरियाणा में हुआ पंजाब की लड़की से रेप, जानें कहां हुई वारदात

हरियाणा में पंजाब की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। फोन पर दोस्ती करने के बाद सीवान का एक जौहरी जालंधर की एक लड़की को हरियाणा के कैथल के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

हरियाणा में पंजाब की एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। फोन पर दोस्ती करने के बाद सीवान का एक जौहरी जालंधर की एक लड़की को हरियाणा के कैथल के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जालंधर से अपनी बहन की ससुराल आई थी।

पुलिस ने ज्वेलर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसकी काउंसलिंग की। युवती कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने सीवान आई थी। वह अपनी बहन के साथ सीवान में एक ज्वैलरी शॉप गई थी।

जेवर दिखाते हुए साहिल ने उसे अपना फोन नंबर दिया। इसके बाद वे आपस में बातें करने लगे और वह अपने गृहनगर जालंधर लौट गई।
साहिल और लड़की की फोन पर बातचीत होती रही और वह 1 मार्च को फिर जालंधर से अपनी बहन के घर सीवान आ गई। 

अगले दिन साहिल उसे खाना खाने के बहाने कैथल के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी साहिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।