Haryana News: हरियाणा में लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु, अपडेट होगी वोटर लिस्ट, BLO घर-घर जाकर करेंगे Verification

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी राजनीतिक पार्टियों ने शुरु कर दी है।
 

Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी राजनीतिक पार्टियों ने शुरु कर दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग क निर्देश के बाद शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में वोटर लिस्ट को दोबारा अपडेट करने का आदेश दे दिया है। प्रदेश में 25 जून से 24 जुलाई तक वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का काम शुरु हो जाएगा। इस दौरान वोटर कार्ड की गलतियों को सुधारा जाएगा।

नवंबर महीने में हरियाणा में मौजदू विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। अक्टूबर महीने के आखिर में विधानसभा इलेक्शन कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के अदेशों के अनुसार मंगलवार से शुरु होने वाले वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के तहत बीएलओ घर-घर जाकर वैरिफिकेशन करेंगे।


अंतिम तारीख 25 जुलाई
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कटआफ डेट एक जुलाई होगी। यानी, एक जुलाई को 18 वर्ष के होने जा रहे युवा भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन 25 जुलाई को किया जाएगा। 20 अगस्त तक मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में थे 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स
: हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूचियों के मुताबिक, प्रदेश में कुल 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार 91 मतदाता हैं। इनमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष, जबकि 94 लाख 23 हजार 956 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता और 1 लाख 11 हजार 143 सर्विस मतदाता हैं। प्रदेश में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 50 हजार 277 है, जबकि ओवरसीज मतदाताओं की संख्या 762 है।