Haryana News: हरियाणा में पैसों के लिए मारपीट करते थे ससुराल वालें, तंग आकर बहू ने उठाया खौफनाक कदम 

हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां गांव सिवाह में एक घर के अंदर फंदे पर महिला की लाश मिली। 

 

हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां गांव सिवाह में एक घर के अंदर फंदे पर महिला की लाश मिली। 

सूचना मिलने पर महिला के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। वहीं महिला के परिजनों ने इसे हत्या बताया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में मृतक महिला के भाई अजीत ने पुलिस को बताया कि वह सोनीपत के गन्नौर का रहने वाला है। उसकी बहन 25 साल बहन प्रीति की शादी करीब 6 साल पहले पानीपत के गांव सिवाह निवासी कर्मवीर के साथ हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसके साथ दहेज के लिए अक्सर मारपीट करते थे। 

5 लाख से ज्यादा रूपये वह उसके ससुराल वालों को दे चुके थे। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। कई बार ससुराल वालों को समझाया भी गया। लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी से तंग आकर प्रीति ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।