Haryana News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने MSP को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

केंद्र सरकार ने हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 14 फसलों पर एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है।
 

Haryana News: केंद्र सरकार ने हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 14 फसलों पर एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है। केंद्र के इस फैसले से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सरकार के इस फैसले से हरियाणा के किसानों के साथ-साथ बीजेपी को भी फायदा हो सकता है। 

किस फसल पर कितना बढ़ा MSP

धान की फसल पर 117 रुपये मूल्य बढ़ाकर अब 2300 रुपये किया गया है। जबकि ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 किया गया है। ज्वार हाइब्रिड में 191 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी करके 3371 रुपए हो गया है। 

ज्वार मालदंडी में 196 रुपए की बढ़ोतरी करके 3421 रुपये मूल्य कर दिया है। बाजार की फसल पर 125 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें आप उसका प्रति कुंतल 2625 रुपए मूल्य हो गया है।

किसानों का होगा फायदा

राखी की फसल में 444 की बढ़ोतरी करके अब मूल्य ₹4290 हो गया है। मक्का की फसल में 135 की बढ़ोतरी करके 2225 रुपए मूल्य कर दिया गया है। तुअर अरहर की दाल की फसल में 550 रुपए की बढ़ोतरी करके अब 7550 उसका मूल्य हो गया है।

 मूंग की फसल पर 124 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 8682 हो गया है, उड़द की दाल पर ₹450 की बढ़ोतरी करके अब उसका मूल्य 7400 प्रति कुंतल हो गया है। मूंगफली की फसल पर 406 रुपये की बढ़ोतरी करके आप उसका मूल्य 6783 रुपये हो गया है।

सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी बढ़ाई

सूरजमुखी की फसल पर ₹520 की बढ़ोतरी की गई है। जिसमें अब उसका मूल्य 7280 रुपये हो गया है। सोयाबीन की फसल में ₹292 की बढ़ोतरी की गई है। जिससे अब उसका मूल्य 4892 रुपये हो गया है। तिल की फसल में सरकार ने 632 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी की है। जिसका मूल्य बढ़ाकर अब 9267 रुपये हो गया है।

 रामतिल की फसल में 983 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 8717 रुपए हो गया है। कपास मिडिल स्टेपल की फसल में ₹501 की बढ़ोतरी करके 7121 कर दिया गया है। जबकि कपास लॉन्ग स्टेपल की फसल में 500 ₹1 की बढ़ोतरी करके 7521 रुपये मूल्य हो गया है। मानसून के सीजन से पहले भारत के किसानों के लिए सरकार में एक बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है।

क्या कहते हैं किसान

 किसानों ने कहा कि पिछले काफी समय से एमएसपी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार द्वारा खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए अच्छा तोहफा दिया है। जिसके चलते सभी किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि मानसून का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे समय पर सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि किसानों की भलाई के लिए सरकार को फसल पर आने वाली लागत भी कम करनी चाहिए।