Haryana News: हरियाणा के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8 फीसदी सैलरी बढ़ी, इस तारीख से मिलेगी
 

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा की सैनी सरकार ने कौशल रोजगार निगम में भर्ती कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

 

हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा की सैनी सरकार ने कौशल रोजगार निगम में भर्ती कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

सीएम सैनी ने ऐलान करते हुए कहा कि पार्ट 1 और 2 के तहत मानदेय में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का हमने निर्णय लिया है, बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई से कर्मचारियों को मिलना शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि मुझे खुशी है ईपीएफ , ईएसआई या लेबर फंड की बात हो सब उनको देने का काम एचकेआरएन के मध्यसम से हो रहा है। पहले दुर्घटना पर कोई लाभ नहीं मिलता था। लेकिन आज सरकार मदद के लिए आगे आती है।

 हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से एचसी और ओबीसी को आरक्षण देकर भर्ती करने का काम हमारी सरकार ने किया है। बता दें कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को 13 अक्टूबर, 2021 को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत शामिल किया गया था। इसकी स्थापना हरियाणा में सभी सरकारी संस्थाओं को पारदर्शी, मजबूत और न्यायसंगत तरीके से संविदा पर कर्मचारी दिलाने के मकसद से की गई थी।