Haryana News: हरियाणा के CM नायब सैनी करनाल से उपचुनाव जीते, साफ होगी राज्य सरकार की तस्वीर

पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर टिकी है। सात चरणों में हुए चुनावों का परिणाम आज जारी होने वाला है।
 

Haryana News: पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर टिकी है। सात चरणों में हुए चुनावों का परिणाम आज जारी होने वाला है। लोकसभा चुनाव के साथ ही आज करनाल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव का रिजल्ट आने वाला है। उपचुनाव लड़ रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं।


इतने वोटों से आगे नायब सैनी
उन्होंने मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी तिरलोचन सिंह पर 22400 मतों की बढ़त हासिल की है। अभी तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक नायब सिंह सैनी को 35496 और तिरलोचन सिंह को 17700 वोट मिले हैं।

साफ होगी राज्य सरकार की तस्वीर
चार जून को जारी होने वाले नतीजों के साथ जहां यह साफ हो जाएगा कि जनता देश की बागडोर किसके हाथ में देने वाली है, तो वहीं करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के नतीजे तय करेंगी कि राज्य में किसकी सरकार रहेगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा देने बाद यहां सीट खाली हुई थी, जिसके लिए अब बीजेपी नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव में मैदान में हैं।

प्रदेश में अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए नायब सिंह का यह चुनाव जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर यहां से भाजपा जीतती है, तो कांग्रेस और जजपा भी बैकफुट पर नजर आ सकती है, जो लगातार राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है।

25 मई को हुआ था चुनाव
लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही आज लोगों की नजरें करनाल विधानसभा सीट के नतीजों पर भी टिकी हुई है। यहां 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान डाले गए थे और इसी दिन खाली पड़ी करनाल विधानसभा सीट के उम्मीदवारों की किस्मत भी लिखी गई।