Haryana News: हरियाणा के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट, इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान इतने युवकों ने किया हमला, जानें कहां का है मामला

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में देर रात इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे एक डॉक्टर के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करनी शुरु कर दी। हमले में डॉक्टर को काफी चोटें भी आई है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस ने बताया की हमे पता चला की कोई युवक घायल अवस्था में अस्पताल में आये थे जिनको लगा की डॉक्टर हमे ट्रीटमेंट नहीं दे रहा है तो इस बात को लेकर उनके साथियों ने मिलकर डॉक्टर के साथ मारपीट शुरु कर दी। यह  घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है यह मामला 2 से 3 बजे के बीच का है। 

देर रात दो चोटिल युवक पहुंचे अस्पताल

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी डॉ. रामनिवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बादशाह खान (बीके) सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। रात इमजरेंसी वार्ड में उनकी ड्यूटी थी। रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच दो नौजवान लड़के घायल अवस्था में अस्पताल के रूम नंबर 39 में आए। एक लड़के को नाक पर चोट थी और वह बोलने की हालात में नहीं था। दूसरे लड़के को सिर में चोट लगी थी।

बहसबाजी के बाद डॉक्टर से की मारपीट 

चोट के बाद इलाज में देरी की वजह से लड़को ने मारपीट शुरू कर दी । हालांकि इलाज में कोई देरी नहीं हुई थी।  इन लड़कों के हाव भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उन्होंने शराब पी रखी हो। डॉक्टर का कहना है कि इनमें से एक ने फोन कर बाहर से दो तीन लड़कों को बुला लिया। बाहर से बुलाए गए लड़के आते ही बहसबाजी करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो उन तीनों ने मिलकर थप्पड़, मुक्के, लात घूंसे मारने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर अन्य स्टाफ ने हमलावरों से बीच बचाव करके छुड़ाया।

डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान  दो आरोपी अक्षय और सचिन रोहतक जिले के रहने वाले है। जबकि तीसरा आरोपी विनीत यूपी के जिला सहारनपुर के गांव लाखनौर का रहने वाला है। साथ ही बताया जा रहा है कि तीनों एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।