Haryana News: हरियाणा में बहन के ससुराल पहुंच कर दिल्ली पुलिस के जवान ने चलाई ताबड़तोड़ गोलिंया, 1 की मौत 3 घायल 

हरियाणा के चरखी दादरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी ही बहन के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
 

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी ही बहन के घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक महिला सहित 3 लोग घायल हुए हैं।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को मौके से बरामद किया, कार के अंदर दिल्ली पुलिस की वर्दी मिली है। वहीं सभी घायलों को रोहतक PGI पहुंचाया गया है।

DSP सुभाष चंद्र ने घटना के बारे में बताया है कि गांव घसौला के रजत की शादी आरोपी साकेत की बहन ऊषा के साथ हुई थी। आरोपी दिल्ली पुलिस में है। बताया जा रहा है कि आरोपी साकेत बहन के ससुराल वालों से किसी बात को लेकर नाराज था। 

इसी के चलते आरोपी बहन के घर पहुंच गया और वहां फायरिंग की। इस घटना में 55 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं, सुरेद्र, शकुंतला और शिवम घायल हैं। उन्हें चरखी दादरी के निजी अस्पताल में लाया गया था। 

वहां से उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी की बहन अपने ससुराल में नहीं थी। वह मायके गई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों का उपचार रोहतक पीजीआई में किया जा रहा है।