Haryana News: हरियाणा के हांसी में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या, पार्क में मिले शव 

हरियाणा के हांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों के शव पार्क में मिले है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
 

हांसी में प्रेम विवाह करने वाले जोड़े को गोलिया मारकर हत्या कर दी। प्रेमी जोड़ा सुबह हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा हुआ था, तभी बाइक सवार दो लोगों ने गोलिया बरसाई। बदमाश ने दोनों पर 7 राउंड फायर किए और फरार हो गया। 

इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और युवती की हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है। दोनों ने दो महीने पहले ही शादी की थी।

जानकारी के अनुसार तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइक से ही फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी। पुलिस फिलाहला दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं इस वारदात के बाद सुबह के समय पार्क में घुमने आए लोगों में दहशत का माहौल है।

गोलियों के 7 खोल बरामद
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने वारदात स्थल की बारिकी से जांच की। पार्क में पति-पत्नी के शव के पास से गोलियों के 7 खोल बरामद हुए हैं। अभी पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने हत्याकांड के बाद पार्क को खाली करवा लिया है और पार्क को चारों तरफ से बंद कर दिया है। वहीं पार्क के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है। आसपास लोगों की काफी भीड़ शवों को देखने के लिए एकत्रित हो गई जिसे पुलिस ने हटा दिया और शवों को अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसमें प्रेम विवाह के एंगल से जांच कर रही है। लड़के घरवालों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।