Haryana news : हरियाणा में आज चुनाव प्रचार करेंगे मुख्यमंत्री योगी, BJP प्रत्याशियों के पक्ष में बनाएंगे माहौल

 हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर होने वाली है।
 

Haryana news : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर होने वाली है। चुनाव प्रचार अभियान के बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। आज सीएम योगी 3 जगह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


बता दें कि सीएम योगी सबसे पहले नरवाना विधानसभा क्षेत्र की मेला मंडी में 11 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद एक बजे सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र में अटेरना के पास और दोपहर तीन बजे करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र की नई अनाजमंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 वहीं  सोमवार को 12 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी फतेहाबाद के टोहाना विधानसभा में औऱ फिर डेढ़ बजे जगाधरी अनाज मंडी में जनसभा में पहुंचेंगे। इधर कांग्रेस के स्टार प्रचारक का भी शेड्यूल जारी हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी 23 को अंबाला शहर के पुलिस मैदान में रैली करेंगे।