Haryana News: हरियाणा में युवक की निर्मम हत्या, दूध लेने जा रहे युवक की कई लोगों ने लाठी-डंडों से की थी पिटाई, जानिए कहां का है मामला 

हरियाणा के जींद में दूध लेने जा रहे युवक की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की, जिसके बाद वह गंभीररूप से घायल हो गया। यह मामला भिवानी रोड अंडरपास के नजदीक सब्जी मंडी के पास का है। 
 

Haryana News: हरियाणा के जींद में दूध लेने जा रहे युवक की कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट की, जिसके बाद वह गंभीररूप से घायल हो गया। यह मामला भिवानी रोड अंडरपास के नजदीक सब्जी मंडी के पास का है। 

घायल युवक को शहर के बाल धर्मार्थ अस्पताल में पहुंचाया। उसके बाद उसे शहर के सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया ,जिसकी वहीं पर मौत हो गई। शव को अस्पताल  में पोस्टमॉर्टम हाउस में रख दिया गया। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक  की पहचान 

मृतक की पहचान जींद के जवाहर नगर निवासी 47 वर्षीय संजीव उर्फ सोनू छाबड़ा  के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक सोनू सोमवार शाम को बाइक पर सवार होकर गांव बिशनपुरा से दूध लेने जा रहा था। भिवानी रोड अंडर ब्रिज के निकट सचिन रेढू, अंश वर्मा व उनके 2 अन्य दोस्तों ने सोनू को घेर लिया और लाठियों -डंडों से हमला कर दिया। इसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने सोनू को शहर के बाल धर्मार्थ अस्पताल में पहुंचाया।सोनू की हालत गम्भीर होने के चलते उसे सिविल अस्पताल लाया गया। यहां रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौकी प्रभारी का कहना

रोहतक रोड चौकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि सोनू सब्जी मंडी में मांसाखोर था। 4 लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।