Haryana News: हरियाणा में महिला को अकेला देख कमरे में घुसा जेठ, फिर बंदूक की नोक पर किया रेप
 

 हरियाणा के यमुनानगर में बंदूक की नोक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां घर पर महिला को अकेला देख जेठ उसके कमरे में घुस गया।
 

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में बंदूक की नोक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां घर पर महिला को अकेला देख जेठ उसके कमरे में घुस गया। इसके बाद बंदूक की नोक पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।


जानकारी के मुताबिक जठलाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मई को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका जेठ लियाकत उसके कमरे में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने बंदूक निकालकर उसके सामने रख दी । फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी की पत्नी रिहाना, उसका दूसरा जेठ असलम व उसकी पत्नी नाइमा वहां आ गए। 

आरोपियों ने चुन्नी से उसका गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से निकल गई और घटना के बारे में अपने माता-पिता को सूचना दी। जब उसके माता-पिता घर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरीके से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।