Haryana News: हरियाणा में ब्यूटी पार्लर संचालिका के बेटे ने युवती से किया दुष्कर्म, मंगेतर को भेजी अश्लील वीडियो 

हरियाणा के रोहतक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
 

Haryana News: हरियाणा के रोहतक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां लाखनमाजरा थाना इलाके में एक युवती ने इलाके के ही युवक पर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह एक पार्लर में काम करती है। इस दौरान ब्यूटी पार्लर की संचालक का बेटा उसके साथ दुष्कर्म करता था। साल 2022 दिसंबर से आरोपी इस वारदात को अंजाम दे रहा है। 

युवती का कहना है कि कुछ समय पहले उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में तय हुआ है। लेकिन आरोपी ने उसके मंगेतर को उन दोनों की आपत्तिजनक वीडियो व चैट भेज दी। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।