Haryana Monsoon Updates: खत्म हुआ इंतजार! हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की पहली बारिश, प्री- मानसून को लेकर आया ये अपडेट  

 खत्म हुआ इंतजार! हरियाणा में इस दिन होगी मानसून की पहली बारिश
 
Haryana Monsoon Updates: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से हाल बेहाल है। लेकिन अब इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसी बीच उत्तर भारत के राज्यों में मानसून को लेकर IMD ने खुशखबरी दी है। 


मौसम विभाग ने इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में आज रात यानि 19 से 21 जून तक मौसम ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जो 21 जून तक कुछ स्थानों पर पहुंच सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में 27 से 30 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इन इलाकों में मानसून की बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। ऐसे में लोगों को गर्मी से अब जल्द राहत मिलने वाली है। 


बता दें कि हरियाणा और दिल्ली में फिलहाल गर्मी और लू का रेड अलर्ट खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने अब रेड की जगह ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अब मानसून को लेकर मौसम विभाग का ये अपडेट राहत देने वाला है।