Haryana Govt Employees: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, पक्का और रिटायरमेंट उम्र पर हो सकता है बड़ा फैसला

हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात अब मिल सकती है। 
 

Haryana Govt Employees: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात अब मिल सकती है। हरियाणा में इसी साल में विधानसभा के चुनाव होने हैं और कच्चे कर्मचारियों का मुद्दा बार बार उठ रहा है। ऐसे में अब कैबिनेट की बैठक में इसपर विचार हो सकता है।

बैठक में सरकारी कर्मचारियों को दो बड़े तोहफे मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाने और कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले होने की उम्मीद है। 

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश सरकार नियमित कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही राज्य में स्वीकृत पदों के विपरीत लगाए गए कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में मुहर लगाई जा सकती है।

प्रदेश में करीब 1.25 लाख कच्चे कर्मचारी हैं। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 10 अप्रैल 2006 में कर्नाटक सरकार बनाम उमा देवी केस में एक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि उन्हीं कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है, जिनकी भर्ती स्वीकृत नियमित पदों के विपरीत हुई हो