हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सफाई कर्मचारियों का मानदेय 17000 किया 

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सफाई कर्मचारियों का मानदेय 17000 किया 
 


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है. नगर पालिकाओं के सफाई कर्मचारी का मानदेय 17 हजार और ग्रामीण क्षेत्रों के सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है.

विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार सभी कर्मचारियों को खुश करने में लगी हुई है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में 8% बढ़ोतरी करने के बाद अब सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है।

वहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन साल पहले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी।