Haryana : हरियाणा के करनाल मे दहेज प्रताड़ना का मामला आया सामने, देवर को विदेश भेजने के नाम पर मांगे पैसे

 
 

Haryana : करनाल के स्टौंडी गांव में विवाहिता दहेज के लिए प्रताड़ना का शिकार हुई है। ससुर व देवर पर भी विवाहिता ने बुरी नजर रखने व शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

ससुराल पक्ष के जुल्मों से दुखी विवाहिता ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वर्ष 2022 में हुई थी शादी

पीड़िता कीर्ति की शादी 7 दिसंबर 2022 को कमल विशिष्ट के साथ हुई थी। वह दहेज की डिमांड मजबूरन पूरा कर रही थी। उसका देवर कनाडा गया। जिसके पैसे अरेंज करने के लिए विवाहिता से दहेज मांगा गया।

मजबूर विवाहिता ने अपनी मां को बताया। अपनी बेटी को सुखी देखने के लिए मां ने 14 लाख रुपए दिए, लेकिन ससुराल वालों ने 25 लाख रुपए की डिमांड ओर कर दी। विवाहिता के पास इतने पैसे देने को नहीं थे, लेकिन उसके बाद उसे ससुराल वालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। 

मायके वालों के साथ मारपीट

ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को ससुराल में बुलाया था। वहां पर उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों भाइयों और ताऊ के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल में मेडिकल भी करवाया था। उसके बाद भी जान से मारने की धमकी ससुराल वाले दे रहे हैं।

छेड़खानी की करते हैं कोशिश, कमरे में घुसते

विवाहिता ने बताया की रात को कभी भी उसके ससुर उसके कमरे में घुस जाते हैं। छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई। सास भी अपने पति और बेटे का ही साथ देती है

पुलिस कर रही मामले की जांच
जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति कमल, ससुर, देवर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।