हरियाणा कांग्रेस का एक बड़ा विकेट गिरने को तैयार, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर 

 

Haryana News हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा की लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद अब विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच अब कांग्रेस की आपसी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है।

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से श्रुति चौधरी की टिकट कटने के बाद अब किरण चौधरी और हुड्डा गुट के बीच खींचतान बढ़ गई है। दोनों तरफ से बयान बाजी का दौर भी जोर पकड़ चुका है। 

इधर सिरसा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद कुमारी शैलजा भी कांग्रेस की गुटबाजी को स्वीकार कर चुकी हैं, उनके मुताबिक अगर सही तरीके से टिकट वितरण होता तो कांग्रेस सभी दसों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करती।

एक बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से मिल रही है कि कांग्रेस का एक बड़ा विकेट अब गिर सकता है। सूत्रों के मुताबिक अगले एक दो दिनों में ही कांग्रेस विधायक इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।