हरियाणा में कांग्रेस की MLA किरण चौधरी भाजपा में शामिल, मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी रहे मौजूद 

 

किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने बीजेपी ज्वाइन की , केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ज्वाइन करवाई , मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौके पर मौजूद 

 

Kiran Chaudhary in BJP: हरियाणा के पूर्व सीएम स्व. चौ. बंसीलाल की पुत्रवधू किरण चौधरी और पोती श्रुति चौधरी ने बुधवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। दोनों ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

किरण हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की नेता रही हैं और वर्तमान में वे तोशाम से विधायक थीं। वहीं कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रहीं श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं।

Former MP Smt. Shruti Choudhry and Haryana MLA Smt. Kiran Choudhry join the BJP at party headquarters in New Delhi. https://t.co/3QNKd32rAO

— BJP (@BJP4India) June 19, 2024

मंगलवार को मां-बेटी ने कांग्रेस छोड़ दी थी। दोनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दोनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी व वरिष्ठ नेता तरुण चुघ भी मौजूद रहे। कांग्रेस छोड़ते हुए किरण व श्रुति ने खड़गे को लिखे पत्र में हरियाणा में कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

नई शुरुआत

एक नया प्रभात

आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हमारा वचन है कि चौ.बंसीलाल जी के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हरियाणा… pic.twitter.com/jLoiu9FLEZ

— Kiran Choudhry (@officekiran) June 19, 2024

किरण चौधरी पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर पिछले कई दिनों से खुलकर हमला बोल रही थी। उन्होंने कांग्रेस छोड़ते वक्त भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को निजी जागीर बनाया हुआ है।

पार्टी के प्रति वफादार लोगों को राजनीतिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है। ईमानदारी व निष्ठा के साथ काम करने वाले लोगों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद किरण ने कहा – हरियाणा में अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं बचा है। कुछ लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से बर्बाद करने की ठानी हुई है।

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा, “यह फैसला मैंने भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरित होकर लिया है। पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं, उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है’।

वहीं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा, “ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसीलाल के साथ काम किया है। हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ की आभारी हूं’।

वहीं, किरण चौधरी ने मनोहर लाल की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने सरकारी नौकरियों में पर्ची-खर्ची सिस्टम को खत्म किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने दोनों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा – इनका शरीर कांग्रेस में रहा लेकिन मन बीजेपी में था।

भाजपा में किरण और श्रुति चौधरी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा – हम सभी मिलकर काम करेंगे। किरण चौधरी के आने से राज्य में भाजपा को मजबूती मिली है। सीएम नायब सिंह सैनी ने दोनों को पार्टी का पटका पहना कर उनका स्वागत किया।

 

 

 

मैं किरण चौधरी का स्वागत करता हूं-  मनोहर लाल 

शरीर कांग्रेस में रहा लेकिन मन बीजेपी में रहा - मनोहर लाल 
पार्टी में मिलेगा पूरा सम्मान - मनोहर लाल 

 

 

किरण और श्रुति का स्वागत करता हूं - तरुण चुग 

हम सब मिलकर काम करेंगे - तरुण चुघ 

 कल किरण, श्रुति चौधरी ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी ने कहा, "ये फैसला मैंने हमारे नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने विकसित भारत का संकल्प रखा है, उनसे प्रेरित होकर लिया... पीएम मोदी ने देशहित के जो कार्य किए हैं उसी के कारण तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है..."

दिल्ली: भाजपा में शामिल होने पर पूर्व कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी ने कहा, "ये बहुत गर्व की बात है कि मनोहर लाल खट्टर और पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने चौधरी बंसी लाल के साथ काम किया है...  हम भाजपा में जुड़ रहे हैं ताकि हम देश और प्रदेश को मजबूती दे सकें। मैं अपने नेतृत्व मनोहर लाल खट्टर, नायब सिंह सैनी, तरुण चुघ का इस मौके के लिए धन्यवाद करती हूं।"

दिल्ली

मनोहर लाल ने हरियाणा से खर्ची-पर्ची सिस्टम को समाप्त किया: किरण चौधरी