हरियाणा में HKRN कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने किया सैलरी बढ़ोत्तरी का ऐलान, TGT-PGT टीचरों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया

मुख्मंत्री ने HKRN के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी सैलरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई से लागू होगी। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी है।

 

हरियाणा के एचकेआरएन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोत्तरी की है।

मुख्मंत्री ने HKRN के पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी सैलरी में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी 1 जुलाई से लागू होगी। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी है।

HKRN के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को नायब सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी। माली, सेवादार, ड्राइवर, क्लर्क, वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारी ने अपनी मांगे मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उनकी मुख्य मांग भी कि सरकार द्वारा बनाई गई पॉलिसी के अनुसार उन्हें पक्का किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुनकर शीघ्र ही कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था।

सीएम सैनी के निर्देश पर HKRN के तहत कार्यरत TGT-PGT शिक्षकों के सेवा कॉन्ट्रैक्ट में भी बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब शिक्षक शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसको देखते हुए सरकार ने कार्यविधि को बढ़ाने का फैसला लिया है।

2023 में 10 से 20% की हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले साल 2013 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले व्यक्ति को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था।

10 साल का अनुभव रखने वाले व्यक्ति की सेकेंड लेवल की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल 18,100 रुपए हो गया था।

 ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला

कुछ दिन पहले सरकार HKRN के कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल चुकी है। उनसे ट्रांसफर के लिए चॉइस पूछी जा रही है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उनका ट्रांसफर रिक्त पदों के अनुसार कर दिया जाएगा। सरकार का टारगेट है कि इच्छुक कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले गृह जिलों में भेज दिया जाए।

हरियाणा में सरकारी भर्तियों में सामाजिक-आर्थिक आरक्षण के आधार पर दिए जाने वाले 5 नंबर के बोनस के बिना ही भर्तियां शुरू कर दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-C के15755 पद के लिए दोबारा विज्ञापन निकाला दिया है।

आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन के लिए 8 जुलाई लास्ट डेट तय की है। इन पदों में ग्रुप-C के लगभग 2 हजार नए पद शामिल किए गए हैं। पद ग्रुप संख्या 1, 2, 56 और 57 में आते हैं। जिन पदों के लिए अब आवेदन मांगे गए हैं, उनके लिए लिखित परीक्षा जुलाई में पूरी करने की तैयारी आयोग कर रहा है।