Haryana CM News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज विधायक पद की लेंगे शपथ, करनाल से जीता है उपचुनाव

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज विधायक पद की शपथ लेंगे।
 

Haryana CM News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज विधायक पद की शपथ लेंगे। उन्होंने करनाल विधानसभा से उपचुनाव में विजय हासिल की है। आज विधानसभा में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता उनको शपथ दिलाएंगे। 

आपको बता दें कि नायब सैनी कुरुक्षेत्र के सांसद होते हुए मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में उनका छह महीनों के अंदर विधानसभा का सदस्य चुना जाना जरूरी था।

नायब सैनी की जीत के साथ ही विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 41 हो गयी है। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा और पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत का भी समर्थन नायब सरकार के साथ है। यानी 43 का संख्या बल। 

नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के सरदार तरलोचन सिंह को 41 हजार 483 मतों के अंतर से शिकस्त दी। नायब सैनी को कुल 94 हजार 714 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार को 53 हजार 231 वोट हासिल हुए।

यहां नोटा को 1106 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय गरीब दल के तिलकराज सिंगला को 331, निर्दलीय इंजीनियर सुरेश कुमार को 296, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के सुरेश कुमार को 279, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के रोहतास को 252, निर्दलीय राजेंद्र आर्य को 212 और शमशेर सिंह नैन को 143 वोट हासिल हुए हैं। नायब सिंह सैनी की जीत के बाद अब हरियाणा विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़कर 41 हो गया है। भाजपा के पहले से चालीस विधायक हैं।

उधर, मुलाना से कांग्रेस के विधायक वरुण चौधरी अम्बाला से सांसद चुने गये हैं। रानियां से निर्दलीय विधायक चौ. रणजीत सिंह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। ऐसे में 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 87 विधायक हैं। नायब सरकार को 44 विधायक चाहिए।