Haryana: हरियाणा में दो युवकों ने किया 12वीं की छात्रा का अपहरण, रास्ते में पलटी कार, लड़की की मौत

हरियाणा के भिवानी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
 

Haryana: हरियाणा के भिवानी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कैरू पुलिस चौके के अंतर्गत एक गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर ले जाते समय सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसे में अपहरण के दोनों आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गए।

छात्रा सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्त में दो कार सवार लड़कों ने उसे किडनैप कर लिया। तेज गति और लापरवाही की वजह स गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खेत में पलट गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

राहगीरों ने इसकी जानकारी देने के बाद परिजन तोशाम रोड स्थित हादसा स्थल पर पहुंचे और लड़की को कैरू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए। वहां पर कोई डॉक्टर नहीं होने की वजह से लड़की को जिला समान्य अस्पलता ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चाचा के बयान पर कैरू निवासी सुनील और तोशाम के सरल निवासी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

लड़की के चाचा के बयान पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैरू पुलिस चौकै के एएसआई रामभज ने कहा कि लड़की के अपहरण में इस्तेमाल कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है।


कैरू अस्पताल में चिकित्सक होते थे बच सकती थी छात्रा
गांव कैरू के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष रंगा, अनिल तंवर, ईश्वर सिंह ने बताया कि छात्रा को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए थे तो उस समय चिकित्सक मौजूद नहीं थे। अगर स्टाफ होता तो लड़की बचने की पूरी उम्मीद थी। लड़की ने करीब एक घंटा बाद दम तोड़ा है। उसी समय उपचार शुरू हो जाता तो लड़की बच सकती थी।