हरियाणा में BSP ने हटाया प्रदेश अध्यक्ष, धर्मपाल तिगरा को सौंपी जिम्मेदारी

 
 

हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। सूत्रों को हवाले से मिली खबर के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी को पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर धर्मपाल तिगरा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर व हरियाणा प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने दी।

नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा पिछले 15 साल से जिला परिषद के सदस्य हैं। वह 2010 से 2015 तक पांच साल लगातार जिला परिषद यमुनानगर के चेयरमैन पद पर रहे हैं। वह 2007 से 2017 तक लगातार 10 साल कोऑपरेटिव बैंक नाहरपुर एपेक्स के डायरेक्टर पद पर रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा हटाए गए प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सोरखी के ऊपर पुलिस में गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज है, जिसकी जानकारी उन्होंने लगातार पार्टी से छुपाने का काम किया।