हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से 1 युवक की मौत, दूसरा घायल

 
हरियाणा के नारनौल के धरसू रोड पर भीषण हादसा हो गया। जहां एक युवक डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभी रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस शिकायत में महरमपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को धरसू रोड हाइवे पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। हादसे में महरमपुर निवासी आयुष जांगड़ा और एक अन्य युवक डंपर की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा तो डंपर वहीं खड़ा था और चालक मौके से फरार हो गया था। 


वहीं, स्कूटी ड्राइवर की तरफ टायर के नीचे आई हुई थी और एक लड़का गंभीर घायल हालात में पड़ा था। वहीं एक लड़का कंडक्टर साइड के टायरों के नीचे फंसा हुआ था। जिसके पास जाकर देखा तो वह आयुष जांगडा था, जो उसके रिश्ते में भतीजा लगता है। जिसकी टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस दौरान पुलिस व उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। वहीं एंबुलेंस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल जाखनी निवासी मोहित व मृतक युवक को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां गंभीर रूप से घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। वहीं मृतक युवक का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के परिजन की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।