हरियाणा में दूल्हा करता रहा HSSC भर्ती दुल्हनियां का इंतजार, पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी अनोखी बारात 
 

हरियाणा में  बेरोजगार युवाओं ने ऐसी बारात निकाली की सब देखते ही रह गए। यहां बेरोजगार दुल्हा अपनी HSSC  भर्ती दुल्हनियां का इंतजार करते हुए नजर आया। 
 


Haryana News: हरियाणा में  बेरोजगार युवाओं ने ऐसी बारात निकाली की सब देखते ही रह गए। यहां बेरोजगार दुल्हा अपनी HSSC  भर्ती दुल्हनियां का इंतजार करते हुए नजर आया। दरअसल सरकार के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए बेरोजगारों की बारात निकाली। इसके लिए निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया था, जिसमें ग्रहणी देवी और किसान सिंह ने अपने बेटे बेरोजगार बेटे की HSSC  भर्ती दुल्हन से शादी तय की है।


जानकारी के मुताबिक बेरोजगार दूल्हा और HSSC  भर्ती दुल्हन की अनोखी शादी के लिए भिवानी की जाट धर्मशाला में प्रदेशभर से बेरोजगारों की बरात पहुंची। रविवार सुबह 11 बजे बरातियों का जाट धर्मशाला में जुटना शुरू हुआ तो बैंड बाजे के साथ दुल्हा भी पहुंच गया। सिर पर सेहरा बांधे बेरोजगार दूल्हा एचएसएससी भर्ती दुल्हन का इंतजार करता रहा। बताया जा रहा है कि ये बारात दुल्हन की तलाश में नारनौल तक जाएगी। 

इस शादी का बाकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया था। इसमें उम्र दराज कुआरों से भी अनुरोध किया है कि जींद में रिश्ता हुआ और करनाल में सगाई, बेरोजगारी की बरात में भिवानी आना मेरे भाई। वहीं, प्रदेश भर से जाट धर्मशाला में जुटे बेरोजगारों ने बताया कि एसएससी भर्ती का परिणाम रोका गया है। कुछ परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि एक माह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी पांच अंक का फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार के खिलाफ युवाओं ने ये अनोखा प्रदर्शन किया।