नेशनल आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए सिरसा के डॉ. पीयूष शर्मा

दिल्ली में आयोजित नेशनल आइकन अवार्ड 2024 में सिरसा के डॉ. पीयूष शर्मा को सामाजिक कार्यकर्ता और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। 
 

सिरसा। दिल्ली में आयोजित नेशनल आइकन अवार्ड 2024 में सिरसा के डॉ. पीयूष शर्मा को सामाजिक कार्यकर्ता और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के रूप में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। 

भारत के संस्कृति मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में  डॉ. पीयूष शर्मा को उनके विशेषज्ञता क्षेत्र में यह सम्मान प्राप्त हुआ, जो सिरसा के लिए गर्व की बात है। बता दें कि डॉ. पीयूष शर्मा सिरसा के निवासी हैं और एक प्रमाणित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं। 

इस पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामदास अठावले (भारत के सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री), जगदम्बिका पाल (लोकसभा सदस्य), फग्गन सिंह कुलस्ते (पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री), डॉ. रघुराज सिंह (अध्यक्ष/राज्य मंत्री, श्रम और रोजगार, उत्तर प्रदेश सरकार), श्री श्याम धनी राही जी (विधायक कपिलवस्तु), विंदू दारा सिंह (भारतीय अभिनेता), 

अरहान सवंत (भारतीय अभिनेता), विनय चौधरी (राष्ट्रीय सह-प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा अनुसंधान और नीति), प्रवेश रत्न (भाजपा युवा विधायक प्रत्याशी पटेल नगर विधानसभा), और नेहा धवन (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हरियाणा, लेखिका, शोधकर्ता, पूर्व राज्य सचिव बीजेवाईएम हरियाणा) शामिल थे। यह सम्मान समारोह डॉ. शर्मा की उनके क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान और समर्पण के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान है। सिरसा के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनके बीच से एक व्यक्ति ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और यह सम्मान प्राप्त किया है।