Digvijay Chautala Wedding : एक दूजे के हुए दिग्विजय सिंह चौटाला और लगन, भाई की शादी में जमकर झूमे हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, यहां देखें तस्वीरें और वायरल वीडियो 

 

Digvijay Chautala Wedding : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला की सोमवार को रिंग सेरेमनी हुई थी। इसके साथ ही आज वह शादी के बंधन में बंध गए हैं।

दिग्विजय और के विवाह में अनेक बड़े बड़े नेतागण पहुंचे और जोड़े को आशीर्वाद दिया। दिग्विजय के पिता अजय चौटाला ने कहा कि अब मेरे दोनों बेटे बराबर हो गए हैं।

घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया है। वहीं दिग्विजय के पिता ने लगन वह दिग्विजय को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया ।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के छोटे भाई की शादी में खूब रौनक रही। इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जमकर डांस किया।