Crime News: गर्लफ्रेंड से रातभर बातें करता था दोस्त, ब्वायफ्रेंड ने काट डाला प्राइवेट पार्ट, जानिए क्या है पूरा मामला 

 प्यार के लिए इंसान कभी किस हद तक गुजर जाता है, इस बात का उसे खुद भी पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ। दोस्ती के बीच में जब एक लड़की की एंट्री हुई तो दोस्त हैवान बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में उसने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 
 

Crime News: प्यार के लिए इंसान कभी किस हद तक गुजर जाता है, इस बात का उसे खुद भी पता नहीं होता। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ। दोस्ती के बीच में जब एक लड़की की एंट्री हुई तो दोस्त हैवान बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में उसने दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया। 

उसकी हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद उसने रॉड से अपने दोस्त पर कई वार किए और उसका सिर भी फोड़ दिया। पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक अंकित चौहान और भेरूलाल बैरागी उज्जैन में ही एक कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और दोनों काफी खुश थे। मगर इसी बीच भेरूलाल की लाइफ में एक लड़की आ जाती है। दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। 

उसने ये बात अंकित को भी बतायी। वह दोनों दोस्त थे तो भेरूलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को अंकित से भी मिलवाया। मगर अंकित और युवती की भी अच्छी दोस्ती हो गयी। दोनों बातें करने लगे। यही से ये विवाद शुरु होने लगा। अंकित का उसकी गर्लफ्रेंड से बातें तक करना भेरूलाल को पसंद नहीं था। 

एक दिन जब वह गाड़ी में एकसाथ ऑफिस से निकल रहे थे तो इस बात पर उनका झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच अंकित पेशाब करने के लिए गाडी से उतरा। तभी भेरूलाल भी कार से उतर गया और पीछे से अंकित पर वार करना शुरू कर दिया। 

उसने चाकू निकाल कर अंकित का प्राइवेट पार्ट काट डाला और लोहे की रॉड से उसके सिर पर भी काफी वार किए। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।