हरियाणा में कांग्रेस ने की अहम नियुक्तियां, कई पदाधिकारी नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा में कांग्रेस ने कई अहम नियुक्तियां की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विंग में नई नियुक्तियां की है।
 

हरियाणा में कांग्रेस ने कई अहम नियुक्तियां की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विंग में नई नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान से विचार-विमर्श करने के बाद विंग के चेयरमैन एडवोकेट केसी भाटिया ने प्रदेश कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारियों के साथ 16 जिलों के चेयरमैन की नियुक्तियां की है। 

एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत 8 नेताओं को विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मदारी सौंपी गई है। भारती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं आरके हुड्डा, ताराचंद धनवाल, रविंद्र सिंह ढुल, रविंद्र कुमार रावल, अंजुम अहमद, चांदराम चौहान व रामनिवास शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

इसी तरह से कमल कुमार मोर, कृष्ण कुमार देशवाल, सुरेश खन्ना, दीपक गिरोत्रा, देवेंद्र सिंह रंगा, अनिल दत्त, कुलदीप गोदारा, राजेश कटारिया, अश्विनी नागरा, अनिल कुमार जलंधरा, विनय शर्मा को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी दी है।

रविंद्र बांगर, सुरेश पन्नू, गोविंद मोर, सुनील भारद्वाज व पायलट रणधीर पूनिया की राज्य समन्वय होंगे। राजबीर शर्मा, राजेश खटाना, ज्योति चौधरी, सरफराज अंजुम मोर, नीरज जानुहा, सत्यम शर्मा व वीरभान सिंगला को प्रदेश कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया है।

केसी भाटिया ने विभाग के कामकाज को गति देने के लिए 16 जिलों के चेयरमैन भी नियुक्त किए हैं। उनका कहना है कि विभाग के पदाधिकारी आम लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे।

सुरेश चौधरी को करनाल, मनीष वर्मा को फरीदाबाद, रणबीर सिंह यादव को महेंद्रगढ़, अरुण यादव को रेवाड़ी, बंसीलाल को पलवल, योगेश सिहाग को हिसार, शक्ति सिंह को भिवानी, सुभाष मेहला को कैथल, वीरेंद्र कुमार को फतेहाबाद, बलवान सिंह श्योराण को चरखी दादरी, साहिल गाट को सिरसा, अक्षय त्यागी को यमुनानगर, विक्रांत कुंडू को कुरुक्षेत्र, दीपांशु बंसल को पंचकूला, मोहम्मद अकरम रीाजा को मेवात तथा अंकुर मेहता को अंबाला जिले का कानून, मानवाधिकार एवं आरटीआई विंग का चेयरमैन नियुक्त किया है।