रात भर गर्लफ्रेंड की लाश के साथ सोता रहा ब्वायफ्रेंड, जिसके लिए पत्नी को छोड़ा उसी ने दे दिया धोखा 
 

 नोएडा के गौतमबुद्धनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 35 साल के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। लेकिन इससे भी हैरान की बात ये है कि लड़का रात भर अपनी प्रेमिका की लाश के साथ सोया था। 
 


Crime news:  नोएडा के गौतमबुद्धनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 35 साल के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। लेकिन इससे भी हैरान की बात ये है कि लड़का रात भर अपनी प्रेमिका की लाश के साथ सोया था। सुबह होते ही उसने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ये घटना थाना सेक्टर-39 इलाके में हुई। पुछताछ में आरोपी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने गर्लफ्रेंड के प्रेम में अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वह पिछले तीन साल से लिव- इन में रह रहे थे। लेकिन तभी विनीता का चक्कर कहीं बाहर चलने लगा। आरोपी ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड विनीता  कई लोगों से चैट और बातचीत किया करती थी। विनीता की इन हरकतों से गौतम बेहद परेशान था। 

वो कई बार विनीता को समझा भी चुका था। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद एक दिन उसके हाथ विनीता का मोबाइल लगा। तब पता लगा कि वह कई युवकों के साथ बात करती है। ये बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद कुछ लड़के उनके घर पर विनीता के साथ आने लगे। इस बात पर दोनों में विवाद शुरु हो गया।  जिसके बाद बीते मंगलवार रात गौतम ने विनीता के साथ मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई और फिर वह घर से चला गया। 

जब वह वापस लौटा तो नशे की हालत में था। गर्लफ्रेंड की जमीन पर लाश पड़ी थी। वह आकर उसके साथ सो गया।  सुबह जब उसकी नींद टूटी को पता चला कि विनीता की मौत हो चुकी है। फिर गौतम ने खुद ही पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।