हरियाणा में लव मैरिज करने वाले जोड़े की हत्या में बड़ा खुलासा, लड़की के घरवालों ने बहाना बनाकर बुलाया, फिर गोलियों से भूना

हरियाणा के हिसार में सोमवार को कपल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। तेजवीर और मीना की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। कपल को 25 जून 2024 को हांसी के लाल हुकुम चंद पार्क में 7 गोलियां मारी गई थी।
 


हरियाणा के हिसार में सोमवार को कपल की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। तेजवीर और मीना की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। कपल को 25 जून 2024 को हांसी के लाल हुकुम चंद पार्क में 7 गोलियां मारी गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

तेजवीर के पिता महताब के अनुसार, तेजवीर और मीना पिछले कई दिनों से बड़ाला गांव में रह रहे थे। मीना को सूचना मिली कि उसकी मां की तबीयत खराब है। रविवार को वह तेजवीर के साथ अपने मायके सुल्तानपुर गांव में गई थी। दोनों वहां कुछ देर रुके। मायके वालों का रवैया बिल्कुल नॉर्मल था। इसके बाद वे बड़ाला गांव लौट आए।

सोमवार को तेजवीर और मीना को दिल्ली जाना था। सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक पर निकल गए। मीना के भाई सचिन ने कुछ बात करने के लिए उन्हें पार्क में रुकवा लिया। उसने दोनों से वहां बैठकर बात भी की। वहां सबकुछ सही था। इसके बाद जैसे ही दोनों बैग लेकर चलने लगे तो सचिन ने अपने किसी जानकार को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद उन्होंने तेजवीर और मीना की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

 
22 अप्रैल को की थी शादी

मीना, तेजवीर के मामा के साले की बेटी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 अप्रैल 2024 को दोनों ने आर्य समाज विवाह मंदिर कवि नगर गाजियाबाद में प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से तेजवीर के मामा महेन्द्र व उसके परिजन व लड़की मीना के परिवार वाले खुश नहीं थे। उनको मनाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन लड़की पक्ष के लोग सहमत नहीं थे।

शादी के बाद दोनों दिल्ली में छिपकर रहे। मई महीने में उन्होंने कोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका लगाई थी। इसके बाद 3-4 दिन हिसार के सैफ हाउस में रहे। बाद में उन्होंने कोर्ट से कहा कि उन्हें किसी से कोई डर नहीं है। 10-15 दिन पहले ही दोनों बड़ाला गांव आकर रहने लगे थे।

 
मीना को 2 और तेजवीर को 5 गोलियां मारी

सोमवार देर शाम नागरिक अस्पताल में मीना‎ व तेजवीर के शवों का पोस्टमॉर्टम किया‎ गया। 2 डॉक्टरों ने करीब 4 घंटे में पोस्टमॉर्टम किया। दोनों को 7 गोलियां लगी हुई थीं। मीना के ‎सिर की बैक साइड में एक गोली फंसी हुई‎ मिली और एक गोली सिर के आरपार हुई ‎मिली। तेजवीर के सिर में 2 गोलियां फंसी‎ हुई थीं। तीन गोलियां पेट में आंतों में‎ फंसी मिली।


हरियाणा के हिसार में सोमवार सुबह लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले। दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे। करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर SP मकसूद अहमद और DSP धीरज कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।