Alert: पहाड़ों में बारिश से बढ़ा हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर, सभी गेट खोले, निचले इलाको में रहने वालों को अलर्ट जारी


 

देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। कैचमेंट एरिया में हुई बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर अधिकमत 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

 

देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। कैचमेंट एरिया में हुई बारिश की वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर अधिकमत 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया है।

पानी ज्यादा आने से सिंचाई विभाग ने बैराज के सभी गेट खोल दिए है। गेट खोलने के साथ ही सभी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

 सुबह 10871 क्यूसेक पानी था। जो 11 बजे तक 39205 क्यूसेक दर्ज किया गया। इस मानसून में बैराज से पहली बार यमुना नदी में 9835 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा पश्चिमी नहर में 16510 क्यूसेक व यूपी की पूर्वी यमुना नहर में 3010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन रंगा का कहना है कि जब हथिनीकुंड बैराज पर 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया जाता है तो पू्र्वी और पश्चिमी यमुना नहरों को बंद करके पूरा पानी यमुना नदी में छोड़ दिया जाता है।

1 लाख क्यूसेक पानी होने पर मिनी फ्लड का ऐलान कर दिया जाता है। हालांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है। वहीं ढाई लाख क्यूसेक पानी आने पर फ्लड घोषित किया जाता है। अभी मानसून की बारिश शुरु होने से आने वाले दिनों में यह पानी बढ़ता हुआ दिखाई देगा।

शनिवार शाम सात बजे बैराज पर 29355 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। जिसमें से यमुना में 9835 क्यूसेक, पश्चिमी नहर में 16510 व यूपी को 3010 क्यूसेक पानी दिया गया।

शनिवार सुबह आठ बजे बैराज पर 10761, नौ बजे 15292 क्यूसेक, 10 बजे 10761 क्यूसेक, 11 बजे 39205 क्यूसेक, दोपहर 12 बजे 33233 क्यूसेक, दो बजे से 34499 क्यूसेक, तीन बजे 30888 क्यूसेक, शाम चार बजे 23613 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।