हरियाणा में आप और कांग्रेस का टूटा गठबंधन !, ढांडा बोले - गठबंधन टूटा, इधर AAP ने ढांडा के बयान से झाड़ा पल्ला

 
 

हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के टूटने की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस नेताओं पर हरवाने का आरोप लगाया है।

हरियाणा में इण्डिया गठबंधन में समझौते के तहत मिली एक सीट पर हार का आरोप कांग्रेस के नेताओं पर आप का आरोप साजिश के तहत हमें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव हराया गया,अपने बूथों से भी नहीं जीता पाए कोंग्रसी। अब हम हरियाणा में 90 विधान सभा सीटों पर अलग चुनाव लडेंगे।

वहीं दूसरी तरफ अनुराग ढांडा के ब्यान से AAP ने पल्ला झाड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने दिया बयान कहा की आज कैथल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा द्वारा दिए गए बयान से आम आदमी पार्टी का कोई भी लेना-देना नही है।