चौपटा में पहुंचे भारी संख्या में रेगिस्तान जहाज, खरीदने के लिए दौड़े लोग
 

हरियाणा के नाथूसरी चौपटा में भारी संख्या रेगिस्तार के जहाज सोमवार को पहुंचे। क्षेत्र के किसानों को इस बारे में सूचना मिली तो रेगिस्तान जहाज को खरीदने के लिए दौड़े
 

हरियाणा के नाथूसरी चौपटा में भारी संख्या रेगिस्तार के जहाज सोमवार को पहुंचे। क्षेत्र के किसानों को इस बारे में सूचना मिली तो रेगिस्तान जहाज को खरीदने के लिए दौड़े। भिरडाना गांव के मोहनलाल अपने साथियों के साथ चौपटा में पहुंचे। इसके बारे में आसपास के गांवों के किसानों को सूचना मिली। इसके बाद खरीदने के लिए दौड़े।

60 हजार रुपये से एक लाख रुपये की कीमत
मोहनलाल ने बताया कि रेगिस्तान के जहाज यानि ऊट को खरीदने बेचने का कार्य करते हैं। इसके लिए जगह जगह घूमते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पर 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक छोटे बड़े ऊंट हैं।

गर्मी ज्यादा होने पर हरियाणा में लेकर
रेगिस्तान यानि राजस्थान में गर्मी ज्यादा है। इसी के साथ चारा की कमी है। जिसको लेकर हरियाणा में जगह पर इनको चराने के लिए पहुंचते हैं। इसी के साथ खरीद बेच का भी कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि
वास्तव में ऊंट अपने डील-डौल की खूबियों की बदौलत ऐसे वातावरण को आसानी से सह लेते हैं और वहां के जन-जीवन के मुख्य ट्रांसपोर्ट भी हैं।

ये खास बात है रेगिस्तान के जहाज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशाल स्तनधारी पशुओं में जिराफ के बाद ऊंट दूसरे नंबर पर आता है। एक ऊंट औसतन 40-45 वर्ष तक जिंदा रह सकता है। गर्भवती ऊंटनी 12-14 माह के बाद बच्चे को जन्म देती है। जन्म के समय नवजात ऊंट 50-70 किलोग्राम वजन का और तकरीबन 90 सेंटीमीटर लम्बा होता है। आमतौर पर नवजात ऊंट जन्म के दो घंटे के बाद खड़ा हो जाता है। वह अपनी मां का दूध एक साल तक पीता है और फिर खाना खाने लगता है।

इसी के साथ आपको बता दें कि एक वयस्क ऊंट तकरीबन 7 फीट लंबा होता है। उसका वजन 450 से 650 किलोग्राम तक होता है। अरेबियन ऊंट बैक्ट्रीयन ऊंटों की तुलना में अधिक लम्बा होता है, लेकिन बैक्ट्रीयन ऊंट उससे अधिक भारी और मजबूत होता है। वह अपनी पीठ पर 150-300 किलोग्राम वजन उठा सकता है। इसके शरीर पर छोटे-छोटे फरनुमा बाल होते हैं। बैक्ट्रीयन ऊंट के गले पर तो काफी लंबे और मोटे बाल होते हैं, जिनसे वो बर्फीले रेगिस्तान में अपना बचाव कर पाता है।

इनकी रीढ़ की हड्डी के ऊपर पीठ पर, पिरामिड के आकार का कूबड़ होता है, जो ऊंट के हिसाब से छोटा-बड़ा होता है। एक स्वस्थ ऊंट की पीठ पर 20-25 इंच ऊंचा और 35 किलोग्राम वजन का कूबड़ होता है।