South Indian Movies: साउथ की ये फिल्में बढ़ाएंगी बॉलीवुड की धड़कने, बेसब्री हो रहा इंतजार, जानिए कब होंगी रिलीज

 

'पुष्पा', 'आरआरआर' और फिर 'केजीएफ 2' ने साउथ फिल्मों का जो क्रेज बढ़ाया है उसके बाद दर्शक बेसब्री से आने वाले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। एक ओर बॉलीवुड साउथ फिल्मों के रीमेक के सहारे दिख रहा है। वहीं प्रभास, राम चरण और अल्लू अर्जुन की फिल्में हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होने वाली हैं जिससे बॉलीवुड फिल्मों के बिजनेस पर असर पड़ सकता है। एक नजर डालते हैं साउथ की आने वाली पैन इंडिया फिल्मों पर...

साइंस फिक्शन फिल्म 'प्रोजेकट के' में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण हैं। नाग अश्विन निर्देशित इस फिल्म को दर्शक अगले साल देख पाएंगे।

'बाहुबली' फेम प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' है। इसका निर्देशन 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

प्रभास की एक और फिल्म 'आदिपुरुष' 2023 में दस्तक देगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में प्रभास राम के किरदार में दिखेंगे।

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' ने जो धूम मचाया उसके बाद इसके अगले पार्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू हो सकती है। मेकर्स फिल्म को 2023 के मध्य में रिलीज करना चाहते हैं।

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' हिंदी और तेलुगू में बन रही है। पुरी जगन्नाथ की फिल्म में अनन्या पांडे, रोनित रॉय और राम्या कृष्णन हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन की यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को आएगी।

किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' को सलमान खान प्रमोट कर रहे हैं। फिल्म 28 जुलाई 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में जैकलीन का आइटम नंबर है।

मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से ऐश्वर्या राय पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इसे 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

'आरआरआर' स्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म 'आरसी 15' है। दोनों कलाकारों का लुक जबरदस्त है। फिल्म को शंकर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म भी अगले साल ही आएगी।

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म 'एनटीआर 31' का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म को 'केजीएफ' फेम निर्देशक प्रशांत नील डायरेक्ट करने वाले हैं। चर्चा है कि इसमें कमल हासन विलेन का रोल कर सकते हैं।