वकील बनकर पति का केस लडऩे थाने पहुंचीं सपना चौधरी, पिस्तौल गाने में दिखा दबंग लुक

 

सपना चौधरी का नया गाना पीलिये में पिस्तौल रिलीज हो गया है। पोस्टर शेयर कर सपना ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की है। अपने डांसिंग अंदाज से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी के नए गाने को खूब ट्रेंडिंग मिल रही है। यह सपना का साल 2022 का पहला गाना है।

गाने की रिलीज के बाद ही वीडियो पर लाखों से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट सपना चौधरी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की थी। गाने का पोस्टर शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में गाने का नाम लिखा। आपको बता दें कि इस गाने को वत्स रिकॉड्र्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने को आवाज राज मावर और मनीष शर्मा ने दी है। साथ ही इस गाने की लिरिक्स केपी कुंडू ने लिखी हैं। लिरिक्स को म्यूजिक राज मावर ने दिए हैं। गाने की शुरुआत में सपना चौधरी मांग में सिंदूर के साथ लाल सलवार सूट में पुलिस चौकी पहुंचती हैं। इस गाने में सपना वकील अंदाज में अपने पति के लिए केस लड़ती नजर आती हैं।

वहीं, बिरू कटारिया की एक्टिंग भी इस गाने में कमाल की रही है। उनको इस गाने में दबंद अदांज दिखाया गया है, जो हो रहे अन्याय को देखते हुए बिना अपनी जान की परवाह करे गुंडों से लड़ भिड़ जाते हैं। जिसके चलते वह थाने में भी बंद हो जाते हैं।

लेकिन गाने में उनकी पत्नी बनी सपना चौधरी वकील होती हैं। गाने में सपना और बिरू एक लड़की को बचाते भी नजर आते हैं, जिसे जंगल में गुंडे छेडऩे लगते हैं। और बिरू सबसे लडऩे के लिए तैयार हो जाते हैं। फिलहाल गाने को खूब लाइक्स और व्यू मिल रहे हैं।