धुआंधार छोरी बनकर नाची सपना चौधरी, लटके-झटकों से लूट ली महफिल, देखें वीडियो

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। 
 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में सपना पीले रंग का सूट पहन छोरी धूआंधार गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।

 

इस वीडियो में सपना चौधरी तनु खरखोड़ा और मनु खरखोड़ा के गाने 'छोरी धुआंधार' पर परफॉर्म कर रही हैं। पीले रंग के सूट में बाल की खूबसूरत लग रही सपना का यह अंदाज देखते ही बनता है। उनमें गजब की फुर्ती दिख रही है। जाहिर तौर पर जब चाहने वाले इतनी बड़ी संख्‍या में हों तो किसी भी कलाकार का उत्‍साह बढ़ जाता है। लेकिन इस वीडियो में एक चीज ऐसी है, जो सबसे अध‍िक ध्‍यान खींचती है।

<a href=https://youtube.com/embed/MDe9PE7UsIM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MDe9PE7UsIM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

व्रज बंधू के म्‍यूजिक पर सपना चौधरी को झूमते हुए देखने के लिए फैंस की दीवानगी जबरदस्‍त दिखती है। यदि आप वीडियो को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि स्‍टेज के पीछे एक दीवार है, जिस पर दर्जनों की संख्‍या में युवा फैंस मधुमक्‍खी के छाते ही तरह लदे हुए हैं। हर नजर की सिर्फ एक ख्‍वाहिश है कि सपना को एक बार नजरें भरकर देख लें।